ठंड के बढ़ते मौसम में कुहासा ने अपनी दस्तक देनी शुरू कर दी है। ग्रामीण इलाकों में शनिवार को सुबह 6:30 बजे तक कुहासा देखने को मिला। वहीं, कृषि विज्ञान विभाग अरियरी व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी 6-9 दिसंबर तक सुबह में हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही पूर्वानुमान अवधि में मौसम शुष्क बना रहेगा।
बताया जाता है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस अवधि में औसतन 5-7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्य रूप से पूरवा हवा चलेगी। जबकि 7-8 दिसंबर को पछिया हवा चलने का अनुमान है। जिसके कारण लोगों को ठंड खासा परेशान कर सकती है। बताया जाता है कि मौसम परिवर्तन से शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम को लेकर बताया गया कि 10 दिसंबर बाद गेहूं के पछात किस्त की बुआई करें।
आगामी 9 दिसंबर तक सुबह में हल्का कुहासा छाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। वहीं, आगे कुहासा और भी घना होगा। इस दौरान पूरवा हवा चलेगी। जबकि 7-8 को पछिया हवा चलने से ठंड का एहसास अधिक होगा।
शबाना, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment