header ads

मजदूर की हत्या मामले में फरार चल रहे दो सगे भाई पुलिस के हत्थे चढ़े, बेलारी में 10 माह पहले हुई थी हत्या

बेलारी पश्चिम गांव निवासी मजदूर विनोद यादव की हत्या मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों इसी गांव के श्याम यादव और शिवजी यादव को शुक्रवार को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बांका के शंभुगंज थाना के कस्बा गांव में अपने बहनोई के घर में छिपे हुए हैं। इसके बाद बाथ थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतक के पुत्र राजेश यादव ने गांव के ही छह लोगों को नामजद किया था।

जिसमें संतोष यादव व मुकेश यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। बचे दो आरोपी रोहित यादव व रामजी यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि 30 जनवरी को बच्चों के बीच हुए विवाद में आरोपियों ने विनोद यादव को लाठी और रॉड से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। असरगंज पीएचसी से उसे मायागंज अस्पताल ले जाने दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि बहनोई के घर कस्बा गांव में उक्त दोनों धान तैयार कर रहे थे।जहां पुलिस की दबिश पड़ने पर दोनों भागने में सफल नहीं हो पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two brothers who are absconding in the case of laborer's killing climbed up to the police, killing in Bellary 10 months ago.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget