header ads

शाहकुंड में खलिहान में लगी आग 20 एकड़ से काटा गया धान राख

प्रखंड के खैरा गांव के वार्ड 10 में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे खलिहान में आग लग गई। इस घटना में खलिहान में रखी 10 किसानों के 20 एकड़ धान की फसल जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। सूचना शाहकुंड पुलिस को दी।

इसके बाद वहां से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद भागलपुर से फायर ब्रिगेड की एक और टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीम और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। धान की फसल जलने के बाद पीड़ित किसान खून की आंसू रो रहे हैं।

इन किसानों की फसल हुई बर्बाद
खलिहान में आग लगने से गांव के दस से अधिक किसानों के साथ कई बंटाइदारों की धान की फसल भी रखी थी। इस घटना में मो. सज्जाद के 5 बीघे की फसल, मो. एजाज के 4 बीघे, मो. रईस के 4 बीघे, मो. मुजफ्फर अंसारी के 9 बीघे, मो. जियाउल हक के 4 बीघे, मो. मुर्तजा, मो. मेराज के एक-एक बीघ, मो. सलाउद्दीन के 4, फारूक के 3 बीघे की फसल जल गई है।

घटना के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था। घर की महिलाएं कह रही थीं कि हमारे सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। पीड़ित किसानों ने बताया कि दो-चार दिन में हम धान तैयार करने वाले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाहकुंड के खैरा गांव में खलिहान में आग लगने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget