header ads

सीजन में पहली बार न्यूनतम पारा सबसे कम 12.7 डिग्री, दो दिन में कुहासा घटेगा, लेकिन बढ़ेगी ठंड

राज्य में 1500 फीट ऊंचाई पर बने चक्रवाती सिस्टम से बढ़ी नमी का असर शहर में रविवार को नजर आया। 24 घंटे में रात का पारा 1.10 तक कम हो गया। सुबह 8 बजे तक काेहरा रहा। दिन में धूप मध्यम रही। माैसम विभाग ने अब कंपकंपी बढ़ने की बात कही है। बिहार व बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से भी नमी आई। इससे शनिवार देर रात से ही काेहरा लगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 12.70 रहा। यह इस सीजन का अब तक सबसे कम तापमान है। अब दिन में भी ठंडी हवा चलने के आसार हैं।

बढ़ने लगी ठंड: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिम से ठंडी हवा चल रही है। तापमान गिर रहा है। अभी नमी 93% है। 9 दिसंबर के बाद माैसम साफ हाेगा। माैसम वैज्ञानिक डाॅ. एसके पटेल ने बताया, अभी बंगाल की खाड़ी से शहर में नमी आ रही है। 1-2 दिन में हवा का रुख बदलेगा। ठंड बढ़ेगी। इधर, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.10 घटा है। रविवार काे अधिकतम तापमान 25.4 व न्यूनतम 12.7 डिग्री रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the first time in the season, the minimum mercury is 12.7 degrees, the fog will decrease in two days, but the cold will increase


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget