header ads

शिमला, साेलन में 160 कराेड़ में बनेंगे 450 अर्फोडेबल हाउस

लाेगाें का सस्ता घर पाने का सपना शीघ्र पूरा हाेने वाला है। शिमला और साेलन में 160 कराेड़ रुपए की लागत से 450 अर्फोडेबल हाउस बनने का काम शहरी विकास विभाग ने शुरू किया है। शिमला के मेहली में 60 कराेड़ रुपए की लागत से करीब 150 यूनिट और साेलन में 100 कराेड़ रुपए की लागत से करीब 300 यूनिट बनाए जाने है।

मोहली में काम शुरू हाे गया है, साेलन में काम शुरू करने के लिए नक्शा मंजूरी के लिए टीसीपी विभाग काे भेज दिया गया है। इसमें टू-बीएचके से लेकर थ्री-बीएचके तक के फ्लेट्स बना कर तैयार किए जाएंगे। लाेग इन फ्लेट्स काे लेने के लिए शहरी विकास विभाग काे आवेदन कर सकते है। इसके लिए विभाग शीघ्र लाेगाें से आवेदन मांगेगा।

3 से 6.75 फीसदी तक मिलेगा लाेन सब्सिडी का लाभ, आय आधार तय
लोग घर खरीदने के लिए बैंक से लाेन लेकर इस स्कीम के तहत घर खरीद सकते हैं। क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम के तहत ये घर लाेगाें काे मिलेंगे। इसके तहत शहरी विकास विभाग ने इनकम क्राइटेरिया फिक्स किया है। जिन लाेगाें की सालाना आय 6लाख है।

उन्हें 3% लाेन सब्सिडी का लाभ मिलेगा, जिनकी सालाना आय 12 लाख है उसे 4% और जिन लाेगाें की सालाना आय 18 लाख रुपए है उसे 6.75% की दर से लाेन सब्सिडी का लाभ मिलेगा। स्कीम का लाभ 2021 तक ही उठा सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget