header ads

दिव्यांगों के लिए खरीदी जाएंगी 20 लो फ्लोर बसें

दिव्यांगों के लिए विशेष तौर पर 20 लो फ्लोर बसें खरीदी जाएंगी। वे आसानी से बसों पर चढ़ सकें, इसके लिए 17 विशेष बस स्टॉप बनेंगे। राज्यभर में विभिन्न प्रकार के भवनों को भी इस प्रकार से बनाने की योजना है, ताकि उन भवनों में जाने में दिव्यांगजनों को सुविधा हो। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर गुरुवार को ‘सक्षम’ कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसे समाज कल्याण मंत्री अशोक चौधरी ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि बिहार में 51 लाख से अधिक दिव्यांगजन हैं, जिनमें से 9 लाख को राज्य सरकार पेंशन दे रही है। राज्यभर के सभी 101 अनुमंडलों में बुनियाद केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकारी नौकरियों में भी दिव्यांगजनों को 4 फीसदी आरक्षण है। उनके लिए 8 विशेष विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

पटना में एक मानसिक विद्यालय ‘चमन’ चल रहा है। विभाग में अलग निदेशालय गठित है, जहां से दिव्यांगों के अधिकार एवं हितों पर नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम में राज्य नि:शक्तता आयुक्त डाॅ. शिवाजी कुमार, उप सचिव कृष्ण कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक शंभू रजक, पिंकी कुमारी, सुधीर कुमार चौधरी भी शामिल हुए।

उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई और प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव और सक्षम के सीईओ दयानिधान पांडेय ने आईएएस टॉपर इरा सिंघल और आईएएस प्रांजल पाटिल के साथ महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने जिंदगी में तमाम उपलब्धियां हासिल कीं। विकलांगता के बावजूद अरुणिमा सिन्हा ने एवरेस्ट की चोटी को फतह किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व शॉल दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 low floor buses will be purchased for the differently-abled


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget