header ads

म्यांमार से तस्करी का नया रूट बना बिहार, पटना में 2.25 करोड़ का सोना और जब्त

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने पटना जंक्शन पर 2 करोड़ 25 लाख का सोना बरामद किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। सोना म्यांमार से तस्करी कर भारत लाया गया था। डीआरआई के अनुसार इंटेलीजेंस इनपुट मिली थी कि तस्करी के जरिए सोना लाया जा रहा है।

इसके आधार पर शुक्रवार को दोपहर करीब 12.45 बजे 05955 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के कोच नंबर बी-4 से संजय काटकर नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जांच के दौरान उसके पास से 4316.380 ग्राम सोने के 26 बिस्कुट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान वह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

इसके बाद सरकारी वैल्यूअर से सोना की जांच कराई गई और उसकी कीमत 2 करोड़ 25 लाख 62 हजार 797 रुपए आंकी गई। तफ्तीश में पता चला कि सोना को म्यांमार से तस्करी कर भारत लाया गया था। डीआरआई के अनुसार संजय महाराष्ट्र का रहने वाला है। कस्टम एक्ट के तहत उसका बयान दर्ज किया गया है। डीआरआई अब तफ्तीश में जुटी है।

काले धन में निवेश का जरिया बना सोना

नाॅर्थ ईस्ट से बिहार के रास्ते सोना की तस्करी का नया मोडस आपरेंडी सामने आया है। डीआरआई ने एक सप्ताह के भीतर बिहार में 4 करोड़ से अधिक का सोना पकड़ा है। जांच एजेंसियां इसे लेकर अलर्ट हैं। वे मान रही हैं कि पीला सोना के पीछे कालेधन के निवेश का रैकेट काम कर रहा है। इंटेलीजेंस इनपुट है कि बिहार के रास्ते सोना की तस्करी के कुछ और मामले पकड़ में आ सकते हैं।

खास बात यह है कि सोना म्यांमार से भारत लाया गया था। पहले नेपाल के रास्ते भारत में सोना की तस्करी होती रही है, लेकिन तस्करों ने अब नया रूट तलाश लिया है। सोना की तस्करी के लिए बिहार ट्रांजिट रूट बना है। जांच एजेंसियों के अधिकारियों के अनुसार नाॅर्थ ईस्ट से सोना को दिल्ली या मुंबई ले जाने के लिए तस्करों को बिहार के रास्ते ही गुजरना होता है। इसलिए बिहार ट्रांजिट रूट बन गया है। सोना तस्कर ट्रेन रूट को अधिक सुरक्षित मान रहे हैं।

सोना तस्करी में मार्जिन का खेल, म्यामांर से लाने में मुनाफा अधिक
जांच एजेंसियां मान रही हैं कि सोना की तस्करी में मार्जिन का खेल है। जिस देश से सोना लाने में अधिक बचत होती है, तस्कर उस नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाते हैं। जाहिर है म्यांमार से तस्करी में मुनाफा अधिक है। जांच एजेंसियों के अनुसार कोई भी व्यक्ति विदेशों से सीधे सोना का आयात नहीं कर सकता है। उसे बैंकों के जरिए ही सोना लाना होता है। साढ़े 12 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी भी देनी होती है।

एक सप्ताह में दो बार पाटलिपुत्र स्टेशन पर पकड़ा गया सोना
डीआरआई की टीम ने 1 दिसंबर की रात करीब 2:45 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर 1496 ग्राम सोना के साथ मुंबई की एक महिला अफरोज अमीरूल्लाह और एक पुरुष तस्कर शमद को गिरफ्तार किया। बरामद सोना की कीमत 7614640 रुपए बताई गई। सोना नाॅर्थ ईस्ट स्पेशल ट्रेन से लाया गया था।

दो दिन बाद पाटलिपुत्र स्टेशन पर ही 02423 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली कोविड19 एसी स्पेशल ट्रेन से 1991.91 ग्राम सोना बरामद किया गया। जब्त सोना की कीमत 10168701 रुपए बताई गई। इस मामले में मुंबई के दो लोगों सुनील लून और रवि चूग को गिरफ्तार किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पटना जंक्शन से बरामद किए गए सोने के बिस्कुट।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget