header ads

जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत, 150 से ज्यादा नए मामले

जिले में शनिवार को चार लोगों की मौत हो गई। इसमें पहली मौत चिड़गांव के रहने वाले 40 साल के व्यक्ति की हुई है। इन्हें आईजीएमसी के लिए रेफर किया गया था। ये निमोनिया से भी पीड़ित थे, देर रात 2:30 बजे इनकी मौत हो गई है। दूसरी मौत जुब्बल की रहने वाले 63 साल के व्यक्ति की हुई। ये पहले से ही कई बीमारियों से ग्रसित थे, इन्हें किडनी, बीपी समेत अन्य बीमारियां थी।

देर रात इनकी भी मौत हो गई। तीसरी मौत कसुम्पटी के रहने वाले 83 साल के बुजुर्ग की हुई है। 23 नवंबर को इन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया था। इनकी स्थिति काफी खराब थी। ऑक्सीजन लेवल कम होता जा रहा था। सुबह 10 बजे के करीब इन्होंने भी दम तोड़ दिया।

चौथी मौत हमीरपुर जिला के रहने वाले बढ़ेर की रहने वाली 72 साल की महिला की हुई है। ये किडनी समेत अन्य कई बीमारियों से ग्रसित थी। वहीं राजधानी शिमला में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 150 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। लगातार कोरोना का कहर बरपता जा रहा है। लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

आईजीएमसी में कोरोना के टेस्ट के लिए आने वालों का आरोप-नंबर ही नहीं आता

आईजीएमसी में इन दिनों कोरोना के टेस्ट के लिए लंबी भीड़ लगी हुई है। ऐसे में वहां पर भीड़ बढ़ रही है।लोगों का आरोप है कि वह सुबह से लेकर शाम तक लाइनों में लगे रहते हैं, लेकिन टेस्ट करवाने के लिए उनका नंबर नहीं आता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget