header ads

पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया प्राथमिकी

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर मोहल्ला की रहने वाली गुड़िया देवी ने अपने पति अनुज कुमार के विरुद्ध बरबीघा थाना में दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज कराई है। इस मामले में पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अनुज के साथ 8 वर्ष पूर्व हुई है। तब अनुज बेरोजगार था और अब फर्जी सर्टिफिकेट पर शिक्षक की नौकरी कर रहा है। वर्तमान में वह नालंदा जिला के सारे थाना अंतर्गत बहादुरपुर मध्य विद्यालय का शिक्षक है। शिक्षक बनने के बाद अनुज और उसके ससुराल परिवार उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। बीते 3 नवंबर को अनुज दूसरी शादी कर नई पत्नी को घर ले आया तथा गुड़िया को घर से बाहर कर दिया। गुड़िया ने प्राथमिकी दर्ज करा बरबीघा थाना अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget