नगर निगम ने टाउनहाल में खोले जाने वाले हाईएंड रेस्टोंरेंट के लिए फिर से बिड्स मांगी है। हालांकि इसके लिए नगर निगम ने पहले टेंडर किए थे, मगर इसमें केवल दो ही फर्में आगे आई हैं। ये टेंडर नई शर्तों के अनुसार किए गए थे। इसमें फर्मो के लिए सालाना टर्न ओवर की सीमा घटाकर 4 करोड़ की गई है।
हालांकि अभी दो ही फर्में आगे आई हैं, जबकि नियमानुसार किसी भी टेंडर के लिए कम के कम तीन फर्मों का आना जरूरी है। यही वजह है कि नगर निगम ने फिर से इसके लिए फर्मो से बिड्स मांगी है। नगर निगम टाउनहाल के ग्राउंड फ्लोर में हाईएंड रेस्टोरेंट खोलना चाह रहा है।
हालांकि जून माह में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। तब इसके लिए सालाना 5 करोड़ रुपए की टर्न ओवर की शर्त रखी गई थी। इसके अलावा कुछ अन्य शर्तें भी रखी गई थीं। ऐसे में किसी फर्म ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद नगर निगम ने फर्मों के लिए सालाना टर्न ओवर एक करोड़ रुपए कम कर दिया।
अगस्त में जारी किए थे नए सिरे से टेंडर
नगर निगम ने पुरानी शर्तों में बदलाव कर अगस्त माह में रेस्टोरेंट के लिए टेंडर जारी किए थे। मगर इसमें भी दो ही फर्में आगे आईं। हालांकि नियमानुसार किसी भी टेंडर का आबंटन करने के लिए कम के कम तीन बिड्स आना जरूरी है।
यही वजह है कि नगर निगम ने फिर से फर्मों से बिड्स मांगी है। फर्में 18 दिसंबर तक बिड्स दे सकती हैं। इसमें पुरानी फर्में भी अगर चाहे तो नए सिरे से बिड्स दे सकती हैं। इस तरह नगर निगम अब इन बिड्स के आधार पर ही रेस्टोरेंट के लिए फर्म का चयन करेगा।
नगर निगम को होगी अच्छी इनकम
टाउनहॉल में खोले जाने वाला रेस्टोरेंट में हाई क्वालिटी फूड और बाकी सुविधाएं भी आधुनिक होंगी। होटल में हाईएंड टूरिस्ट की डिमांड के अनुसार खान-पान की सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा औरे नगर निगम की आय भी बढ़ेगी। मौजूदा समय में इंडियन काफी हाउस, एचपीटीडीसी के आशियाना के अलावा एक दो-रेस्टोरेंट हैं, जहां हाईएंड टूरिस्ट पहुंचते हैं।
कई शर्तों में किया है बदलाव
रेस्टोरेंट चलाने वाली फर्म के लिए सालाना टर्न ओवर को घटाकर चार करोड़ की गई है। वहीं इसमें दो या इससे अधिक फर्म भी एक साथ मिलकर बोली लगा सकती हैं। एक और शर्त नगर निगम ने हटाई है, जिसके तहत फूड और बीवरेज में पांच साल की अनुभव होना अब जरूरी नहीं है। फर्मों के लिए पांच आउटलेट चलाने की शर्त को भी हटा दिया गया है।
18 तक बिड्स जमा करवा सकती हैं फर्में...
रेस्टोरेंट के लिए टेंडर में दो ही फर्में आगे आई हैं। ऐसे में इसके लिए नई बिड्स मांगी गई हैं। 18 दिसंबर तक इसके लिए फर्में बिड्स जमा करवा सकती हैं। इसके आधार पर टेंडर का आवंटन किया जाएगा।
सत्या कौंडल, मेयर, नगर निगम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment