प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने 4 जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू कांगड़ा में रात्रि कर्फ्यू को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। इन जिलों में रात्रि कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पहले की तरह जारी रहेगा। यहां पर जिला उपायुक्त प्रशासनिक दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करेंगे। मुख्य सचिव अनिल खाची की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में सामाजिक समारोहों में 50 लोगों की शर्त भी जारी रहेगी।
दूसरे राज्यों को चलने वाली बस सेवा में बसों में यात्रियों की क्षमता से आधी सीटों पर ही लोग यात्रा कर सकेंगे। विवाह समारोह में लोगों के शामिल होने की शर्त पर पहले की तरह तहसीलदार नजर रखेंगे। अब पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रचार में लोगों की संख्या पर भी सख्ती से अमल होगा। सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करने को कहा गया है।
इसके लिए नगर निकाय भी नजर रखेंगे। सरकार ने नवंबर में 4 जिलों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद नई शर्तें लागू की थी। दो दिन पहले परिवहन निगम की बसें दिल्ली के लिए चलना शुरू हो गई हैं।
2 जनवरी तक रहेगा 5 डे वीक
कोविड-19 लेकर लगाई गई बंदिशों के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 जनवरी तक 5 डे वीक की व्यवस्था जारी रहेगी। पहले 31 दिसंबर तक इस व्यवस्था को बनाए रखने के आदेश जारी किए गए थे, 2 तारीख को शनिवार आने की वजह से कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम रहेगा।
एक्सटेंशन पर चल रहा मेडिकल स्टाफ हुआ रिटायर
कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार ने लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए इस साल रिटायर हो रहे 1000 मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को विस्तार देने जो फैसला लिया था वह वीरवार को समाप्त हो गया। सेवा विस्तार पर चल रहे इन सभी मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को सरकार ने रिटायर कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment