लाहुल स्पीति के काजा में बने प्राकृतिक आइस हाॅकी रिंक में ट्रैनिंग ले रहे 15 प्रतिभागी बच्चों ने बुधवार को आइस स्केटिंग रिंक में अपना प्रदर्शन किया। इस मौके पर डीसी आदित्य नेगी ने बतौर मुख्य तिथि शिरकत की। काजा के 15 बच्चों का चयन नेशनल आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ है।
डीसी आदित्य नेगी ने काजा के प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया और बेहतर भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि कैंप से अधिक से अधिक बच्चे राष्ट्रीय टीम में चयनित होंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय कोच अमित बेरबाल ने कहा कि स्पीति की आठ लड़कियां और सात लड़के राष्ट्रीय आईस हाॅकी कैंप के लिए चयनित हुए हैं।
यह कैंप गुलमर्ग में आयोजित होने जा रहा है। इससे बच्चों में आइस हाॅकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उन्होनंे उम्मीद जताई कि हिमाचल के कुछ बच्चे राष्ट्रीय टीम के लिए भी चयनित होंगे। उन्होंने बताया कि काजा में शुरू हुए कैंप में 30 बच्चों का बेसिक आईस हाॅकी के लिए चयन किया गया था, जिनमें से 15 बच्चों को गुलमर्ग में होने के वाले राष्ट्रीय आइस हाॅकी कैंप में ले जाया जा रहा है। गुलमर्ग में एक जनवरी से 14 जनवरी तक कैंप होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि स्पीति का वातावरण विंटर स्पोटर्स के लिए काफी अनुकुल है और यहां से बच्चें तैयार होकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लें।
8 लड़कियां व 7 लड़के शामिल: 15 प्रतिभागियों के दल में आठ लड़कियां और सात लड़के शामिल है जो कि 12 से 15 साल की आयु वर्ग के हैं। इसमें कर्मा येषी खांडो , छेरिंग डोलमा , नवांग लामो , सोनम आंगमो , रिगजिन डोलमा , तेजिंन डोलमा,नवांग छुटिक और सोनम देचेन गर्ल श्रेणी में है जबकि सोन बांगचुक, कुंगा बांग्पो , तेजिंन योतेन , टाकपा यशे , तेजिंन जांग्वो ,धोडुप ज्ञयालसन और सोनम दोरजे ब्याॅज श्रेणी वर्ग में है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment