header ads

अब वाेटर लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे छूटे मतदाताओं के नाम, पहले दिन हुए नामांकन, आज फिर से जारी रहेगी प्रक्रिया

जिला में वाेटर लिस्ट में छूट चुके मतदाता अब अपना नाम दर्ज नहीं करवा सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने प्राेसेस बंद कर दिया गया है। ना ताे अब मतदाता अपना नाम ठीक करवा सकेंगे और ना ही छूटे मतदाता वाेटर लिस्ट में नाम डलवा सकेंगे।

23 दिसंबर तक प्रशासन ने इसके लिए स्पैशल कैंपेन चलाया था। उस दाैरान छूटे मतदाताओं काे अपना नाम दर्ज करवाने, नाम ठीक करवाने के लिए लाेगाें से फार्म भरवाए गए थे। ऐसे में कई लाेगाें ने लापरवाही के कारण ना ताे अपना नाम दर्ज करवाया और ना ही इसके लिए काेई प्राेसेस किया, लिहाजा अब उनके नाम दर्ज नहीं हाेंगे बिना वाेटर लिस्ट में नाम के वह वाेट भी नहीं डाल सकेंगे।

हालांकि अभी भी कई लाेग खासकर जाे लाेग चुनाव लड़ रहे हैं वह उपायुक्त कार्यालय में अपने नाम डलवाने के लिए अधिकारियाें के पास पहुंच रहे हैं। कई नेता वाेट के चक्कर में जबरन भी नाम डलवाने के लिए दबाब बना रहे हैं। मगर अब प्रशासन ने इसके लिए प्राेसेस बंद कर दिया है।

ज्यादात्तर पंचायताें खासकर नई बनी पंचायताें में वाेटराें काे अब मतदाता सूचियां मिली है। उसमें उन्हें पता चला कि उनका नाम नहीं आया है। ऐसे में अब लाेग कार्यालयाें के चक्कर काटकर अपना नाम वाेटर लिस्ट में डालने के लिए अधिकारियाें से मिल रहे हैं।

इसके लिए कई नेताओं की सिफारिश भी लगा रहे हैं। मगर अब इसकी तिथियां समाप्त हाे चुकी है। एेसे में अब प्रशासन ना ताे नए वाेटर जाेड़ेगा और ना ही इसमें कुछ संशाेधन करेगा, लिहाजा जिनके नाम छूट गए हैं, वह अब कुछ नहीं कर पाएंगे।

पहले दिन जिला परिषद के 66, प्रधान के लिए 440 नामांकन

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हाे गई। इसमें पहले दिन जिला परिषद के लिए 66 लाेगाें ने नामांकन किए। इसी तरह प्रधान पद के लिए पूरे जिला में 440 लाेगाें ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उपप्रधान पद के लिए 436 नामाकंन पत्र दाखिल किए गए।

वार्ड सदस्याें के लिए 861 जबकि पंचायत समिति के लिए 193 लाेगाें ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अभी दाे दिनाें तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। जिसमें सैकड़ाें लाेग अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अऔर जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now the voters will not be included in the list of the names of the missing voters, nominations made on the first day, the process will continue again today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget