स्टेट बैंक आफ पटिलाया के पूर्व अस्सिटेंट मैनेजर के खिलाफ फर्जीवाड़े के मामले में चार्जशीट दायर की गई है। आरोपी ने मालरोड की शाखा में 5.39 लाख का फर्जीवाड़ा किया था। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद इस संबंध में स्पैशल जज (वन) की अदालत में चार्जशीट दायर की है। तत्कालीन अस्सिटेंट मैनेजर पंकज कालिया पर 5.39 लाख की राशि अवैध रूप से अपने,पत्नी और अन्यों के खाते में ट्रांसफर कर दी।
विजिलेंस ने इसको लेकर मार्च 2014 में विजिलेंस पुलिस स्टेशन शिमला में एफआईआर की थी। विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिकारी ने अवैध रूप से ब्रांच जनरल लेजर अकाउंट (बीजीएल)पर डेबिट किया और जो राशि आहरित की गई उसे आगे चलकर अन्य लोन खातों में जमा किया गया।
इसके साथ ही साथ ही जाली दस्तावेजों को तैयार करके अपने खाते, पत्नी के खाते और अन्य खातों में जमा किया गया। आरोपी ने साल 2007 में इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। इस तरह करीब छह साल तक चली जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment