नए साल का जश्न मनाने 50656 से अधिक टूरिस्ट हिमाचल पहुंच गया है। कोरोना संकट के चलते मंदी की मार झेल रहे होटल कारोबारियों के व्यवसाय में उछाल आया है। एचपीटीडीसी सहित प्रदेश के सभी 4000 से अधिक होटलों में 100% ऑक्युपेंसी चल रही है। अकेले शिमला में ही 34796 पर्यटक वीरवार को शिमला पहुंचा है। पर्यटन नगरी मनाली में भी 2 दिनों के भीतर 6000 से अधिक गाड़ियां एंटर कर गई है। वीरवार को यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 16860 दर्ज की गई है। प्रदेश में अभी भी पर्यटक आ ही रहे हैं।
3 जनवरी को होगी बर्फबारी
पर्यटकों को मौसम नए साल का तोहफा देने के लिए तैयार है। 3 जनवरी को प्रदेश के मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने का पूर्वानुमान है। इस बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होगा, मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment