सरकारी स्कूलों में कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाएं आगे भी जारी रहेंगी। सरकार ने कंपनी का अनुबंध तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। ऐसे में अब कंपनी 31 मार्च 2021 तक सेवाएं देगी। बुधवार को इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग नेे आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश में कंपनी का अनुबंध आज समाप्त हो रहा था। करीब 1200 कंप्यूटर शिक्षक पिछले 20 वर्षों से कंपनी के माध्यम से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। मौजूदा समय में उक्त शिक्षक नायलेट कंपनी के तहत स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि शिक्षक सरकार से स्थाई पॉलिसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक शिक्षकों की इस मांग पर कोई नीतिगत फैसला नहीं लिया है।
शिक्षकों की सेवाओं को विभाग में किया जाए मर्ज
प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक एसोसिएशन के प्रेस सचिव राजेश शर्मा का कहना है कि कंप्यूटर शिक्षक 20 वर्षों से नाममात्र वेतन पर स्कूलों में कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहें हैं। शिक्षकों को हर साल अनुबंध नवीनीकरण का इंतजार करना पड़ता है।
सरकार से कई बार आग्रह किया गया कि उनकी सेवाओं को विभाग में मर्ज किया जाए और उनके लिए स्थाई पॉलिसी लाई जाए, सरकार ने शिक्षकों का इस मांग पर गौर नहीं किया है। शिक्षक दो दशकों से कंपनी के माध्यम से स्कूलों में नाममात्र वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment