कुल्लू पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी। गिरोह की महिला सदस्य लोगों को अपने झांसे मे फंसा कर उन्हें किसी तरह अपने घर में अकेले रहकर बुलाती थी और संबंध बनाती थीं, इसके कुछ ही देर बाद वहां गिरोह के अन्य सदस्य पहुंचते थे जो खुद को महिला का पति, भाई, रिश्तेदार अथवा स्थानीय निवासी बताते थे।
वहां मौजूद व्यक्ति के साथ हंगामा करते थे और पुलिस केस बनाने व जान से मारने की धमकियां देते थे। घर पर आने का हर्जाना व महिला की इज्जत के रूप में व्यक्ति से पैसों की मांग करते थे। ऐसे में 5-7 व्यक्तियों से घिरा एक व्यक्ति अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए मुंह मांगी रकम दे देता था। गिरोह के शिकार कुल्लू में कई लोग हो चुके हैं।
पहले ही चल रहे हैं पांच केसः एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पहले ही 5 केस लड़ाई-झगड़े और मारपीट, रास्ता रोकने के पुलिस थाना में दर्ज है। जिसमें भुंतर थाना में वर्ष 2014 में आईपीसी की धारा 353, 451, 332, 34 और पीडीपी एक्ट की 3 धारा के तहत, 2015 में आईपीसी की धारा 341, 323, 504, 506, 34 व 2016 में आईपीसी की धारा 341,323, 504,506, 34 के तहत मामला दर्ज है।
जबकि वर्ष 2016 में आईपीसी की धारा 341, 323, 382, 34 आईपीसी और कुल्लू थाना में 2020 में ही आईपीसी की धारा 341, 323, 382 और 34 के तहत मामला दर्ज है।
इन्हें किया गिरफ्तारः गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में 36 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उर्फ सिकंदर, पुत्र होतम राम, तहसील भुंतर जिला कुल्लू जो मामले में मुख्य आरोपी है, इसके साथ ही 20 वर्षीय आशू कुमार, पुत्र काला राम, जिला कुल्लू, 25 वर्षीय अजय कुमार, पुत्र सुख राम, शमशी कुल्लू , 23 वर्षीय मोहित कुमार, पुत्र स्व. देवी राम मौहल कुल्लू , 24 वर्षीय प्रदीप कुमार, पुत्र दिलिप कुमार, मौहल कुल्लू व एक 37 वर्षीय सभी मामलों में मुख्य आरोपी महिला को को गिरफ्तार किया है। जबकि एक 27 वर्षीय महिला ने अग्रिम जमानत ले रखी है।
ऐसे हुआ पर्दाफाशः एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि गिरोह द्वारा फंसाए गए एक व्यक्ति के साथ जब यह घटना हुई तो व्यक्ति ने पत्नी से फोन करके वसूली की रकम देने के लिए पैसे मांगे। व्यक्ति की पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए शिकायत पुलिस को की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई 2 गाड़ियों को भी कब्जे में लिया है। एसपी ने बताया कि व्यक्ति से लिए गए 40 हजार रुपए में से गिरोह के पास से 10 हजार रुपए की रिकवरी कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment