अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुमा रतनपुर गांव से पचास लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार तस्कर मकदुमा रतनपुर निवासी त्रिवेणी मंडल एवं सरयुग मंडल बताया गया।
थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली की मकदुमा रतनपुर गांव में धड़ल्ले से देशी शराब बिक्री करने का धंधा किया जा रहा है। सूचना मिलने पर उक्त गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसके तहत पचास लीटर देशी शराब के साथ दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों पर मामला दर्ज कर जेल भेजा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment