header ads

सरकारी नीतियों का लाभ जनता तक नहीं पहुंचाने पर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: जयराम

मुख्यमंत्री ने अधिकारियाें काे दाे टूक शब्दाें में कह दिया है िक जो अधिकारी सरकारी नीतियों का लाभ लोगों तक पहुंचाने में विफल रहेगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनमंच के तहत प्राप्त सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए, लेकिन साथ ही उपायुक्तों को उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो तथ्यहीन शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं।

उन्होंने नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत धीमी गति से किए जा रहे कार्याें पर भी नाराजगी जताई और अधिकारियाें काे काम में तेजी लाने के आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए काेविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों को अवसर में परिवर्तित करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करने काे कहा।

अधिकारियाें काे लीक से हटकर साेचने की दी सलाह

मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को प्रदेश के लोगों को श्रेष्ठ सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए लीक से हटकर सोचने की सलाह दी। विकास का लाभ वांछित लक्षित समूहों तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए अधिकारियों को दृढ़ संकल्प और उत्साह के साथ कार्य करने काे कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नशे के बढ़ते हुए मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the benefits of government policies are not passed on to the public, strict action will be taken against the officials: Jairam


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget