header ads

एलएलएम, एमफिल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए एसएफआई ने दिया ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की एसएफआई इकाई ने एलएलएम एमफिल में जल्द से जल्द प्रवेश देने की मांग की है। मंगलवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को प्रवेश परीक्षा जल्द से जल्द करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

एसएफआई के कैंपस अध्यक्ष रविंद्र चंदेल का कहना है कि बीते महीने से विवि में इन कक्षाओं को लेकर एसएफआई इकाई के द्वारा ये मुद्दा प्रमुखता से उठाया है।

क्योंकि, विवि प्रशासन इस सत्र के शुरुआत से ही इन कोर्सों में में प्रवेश के लिए आनाकानी कर रहा था। परंतु छात्र आंदोलन के चलते विवि प्रशासन प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने के लिए माना था। जबकि अभी तक कोई नोटिफिकेशन इस मुद्दे को लेकर नहीं की गई है ।

ये दर्शाता है की विवि प्रशासन छात्रों को छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। वहीं दूसरी तरफ विवि में प्राध्यापकों की रिक्रूटमेंट को लेकर प्रशासन व्यस्त है।
रिक्रूटमेंट पर भी सवालिया निशान उठाते हुए इकाई अध्यक्ष रविन्द्र चंदेल ने कहा है कि विवि प्रशासन के द्वारा परिसर को धांधलियों का अखाड़ा बनाया है।

क्योंकि जब भी अध्यापकों की कोई भी रिक्रूटमेंट परिसर में होती है तो हमेशा विवि प्रशासन शक के घेरे में होता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget