header ads

भाजपा शासित प्रदेश में ही विधानसभा ऑनलाइन नहीं हो सकती तो किस बात का डिजिटल इंडिया: अभिषेक

प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन अभिषेक राणा ने कहा की एक तरफ जहां किसान अपने भविष्य के लिए सड़कों पर जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज़ को भी दबाने की कोशिश में है।

अभिषेक ने कहा की हिमाचलवासियों कि आवाज़ कांग्रेस के विधायक अब जनता की समस्याओं को विधानसभा में न रख पाए जिसके लिए सरकार सत्र को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही ।

कोरोना की वजह से जहां सामाजिक दूरी रखने की नसीहत देने वाले भाजपा नेता सत्र शुरू नहीं करवा रहे वहीं दूसरी ओर खुद की रैलियों में वह सभाओं में हजारों की संख्या में लोगों को एकत्रित करते हैं व सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हैं। एक तरफ यदि मान भी लिया जाए कि कोरोना की वजह से सामाजिक दूरी रखना सही है और इस परहेज से सत्र बैठाना भी उचित नहीं होगा।

राणा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो डिजिटल इंडिया का नारा दे रहे हैं। सरकारी कामों में ऑनलाइन और पारदर्शिता बरतने की बात की जा रही है। मालदीव, यूके के साथ साथ कई अन्य देशों के संसद भी ऑनलाइन चल रहे हैं तो फिर भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश में इसकी तर्ज़ पर विधानसभा ऑनलाइन क्यों नहीं हो सकती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget