कुल्लू जिला मुख्यालय पर सीटू द्वारा किसानों आन्दोलन के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। सीटू द्वारा केन्द्र सरकार के किसान विरोधी तीन कानून बनाने के खिलाफ किसान आन्दोलन का पूरजोर समर्थन किया गया।
इस अवसर पर सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने केन्द्र सरकार की कडी निन्दा की है। उन्होने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के आन्दोलन को कुचलने के लिए किसानों के उपर दमन करने केा आमादा है।
किसान आन्दोलन को दवाने से स्पष्ट जाहिर हो चुका है कि दोनो सरकारें पूंजीपतियों और नैगमिक घरानों की कठपुतली हैं और उनके मुनाफाखोरी को सुनिश्चित करने के लिए किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। केन्द्र सरकार ने किसान विरोधी नीतियां लाकर किसानों के शोषण का रास्ता खोल दिया है।
इन्हीं तीन कानूनों के खिलाफ लाखों किसान आन्दोलित होकर दिल्ली की ओर कूच कर रहा है और सरकार से इन तीनों कानूनों को बापिस लेने की मांग कर रहा है।
लेकिन केन्द्र व हरियाणा की सरकार किसानों से बातचीत करने की वजाए किसानों पर लाठीचार्ज,आंसूगैस गोलियां दाग रही है और सडकों पर गढढे खोदकर ,बैरीकेटस लगाकर ,पानी की बौछारें डालकर किसानों के आन्दोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment