उपमंडल करसोग में तेल चोरी की बढ़ती घटना से लोग परेशान हैं। शातिर गाड़ियों का पाइप काटकर तेल चोरी कर रहे हैं। जिसकी लिखित शिकायत लोगों ने वॉटसएप के माध्यम से थाना करसोग को की है।
करसोग से करीब 20 किलोमीटर दूर सेरी बंगलों के बटोहनी और महाबन में कई महीनों से रात के समय सड़कों के किनारे और घरों के साथ पार्क की गई गाड़ियों की पाइप काटकर तेल चोरी किया जा रहा है। 30 नवंबर को भी शातिरों ने कई गाड़ियों से तेल चुराया।
मंगलवार को वाहन मालिकों ने वॉटसएप के माध्यम से थाना करसोग में शिकायत की है। जिसमें गाड़ी नंबर एचपी 30-7128 , एचपी 30ए -5001 व एचपी 30-4976 से तेल की पाइप काट कर तेल निकाला गया है।
गाड़ी मालिकों सहित अन्य ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह के तेल चोरी के मामलों पर अंकुश लग सके। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लोगों से शिकायत प्राप्त हुई है। जिस पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment