पुलिस जवान और अधिकारी भी कोरोना से लगातार संक्रमित रहे हैं। शिमला जिला में कोरोना फैलने से अब तक कुल 155 पुलिस कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 98 कर्मचारी अभी भी इससे संक्रमित हैं। पुलिस फ्रंट लाइन पर कोरोना वारियर्स के तौर पर काम कर रही है।
यही वजह है कि पुलिस कर्मचारी और अधिकारी भी काफी संख्या में कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पुलिस विभाग अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कर रहा है। अब तक शिमला जिला में 495 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ-साथ होमगार्ड्स के कोविड टेस्ट लिए जा चुके हैं जिनमें से कुल 178 संक्रमित मिले हैं।
इनमें 155 पुलिस कर्मचारी-अधिकारी, 17 होमगार्ड्स, 17 कुक और 6 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। कुल 178 लोगों में से अब तक 80 ठीक हो चुके हैं। वहीं 98 एक्टिव केस हैं जिनमें 85 पुलिस कर्मी-अधिकारी, 9 होमगार्ड्स, 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
चौबीस घंटों में 69 लोगों के चालान
पुलिस मास्क न पहनने वाले और सरकार को कोविड के निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। बीते चौबीस घंटों में शिमला जिला में पुलिस ने 69 चालान कर 61,500 रुपए का जुर्माना भी वसूला है। इसके साथ ही कोरोना शुरू होने से शिमला जिला में अब तक कुल 2556 चालान कर कुल 12,98,400 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
एडिशनल एसपी प्रवीर ठाकुर ने कहा है कि पुलिस कोविड के नियमों का पालन सुनिश्चित करवा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment