header ads

कोरोना को लेकर श्वेत-पत्र जारी करे सरकार: कुलदीप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कोरोना महामारी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा है। सुजानपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को आरोप लगाया की प्रदेश सरकार खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही है , जबकि मामले विपक्ष के लोगों पर बनाए जा रहे हैं |

उन्होंने करोना महामारी को लेकर सरकार से मांग की कि वह इस विषय पर श्वेत पत्र जारी करें । उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में कोरोना कम्युनिटी स्प्रेड की ओर जा रहा है। प्रदेश का हेल्थ सिस्टम कोलेप्स हो चुका है।

प्रदेशभर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं| उन्होंने कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रोज लिए गए निर्णय बदले जा रहे हैं। निर्णयों को लेकर के नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

इससे ऐसा लगता है कि निर्णय को लेकर प्रदेश सरकार प्रयोगशाला बन कर रह गई है । उन्होंने प्रदेश सरकार को दिशाहीन करार दिया।

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश नहीं दिए जाने से प्रदेश भर में विरोधाभास की स्थिति बन कर रह गई है। कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा सरकार बनी थी तो इसे डबल इंजन की सरकार कहा गया था ,लेकिन ऐसा लगता है कि एक इंजन एक तरफ है दूसरा इंजन दूसरी तरफ लेकिन डबल इंजन सरकार फेल हो गई है।

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि कृषि कानून को लेकर किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मंडी के विधायक अनिल शर्मा का कांग्रेस में प्रवेश के लिए अभी आवेदन नहीं आया है। अगर उनका इस बावत आवेदन आया तो इस बारे विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र राणा, कांग्रेस कार्यकर्ता विनय शर्मा ,लेखराज ठाकुर, भूपेंद्र सुमन और दीप कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget