मिशन अंत्योदय योजना के तहत सभी पंचायतों में आगामी एक वर्ष तक चलने वाली योजनाओं के चयन के लिए भीमनगर वार्ड 10 स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को स्थानीय मुखिया सुधीर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भीमनगर पंचायत के विभिन्न 15 वार्डों में एक वर्ष तक चलाए जाने वाले विकासात्मक प्रगतिशील कार्यों पर विशेष चर्चा की गई।
ग्रामसभा में बतौर मुख्य अतिथि बसंतपुर आरडीओ देवानंद कुमार सिंह मौजूद रहे। आरडीओ समय-समय पर लोगों द्वारा पूछे जा रहे सवालों का जवाब देते रहे। लोगों ने सरकार द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पेंशन पर चर्चा की।
बैठक में उपस्थित जीविका दीदियों ने पंचायत के विकास मित्र पर कोरोनाकाल में राशनकार्ड बनाने के दौरान लोगों से पैसे लेने की बात कही। हालांकि विकास मित्र के बारे में मिली शिकायत पर मुखिया और आरडीओ ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि पैसे लेने की बात सामने आती है तो कार्रवाई के लिए आगे शिकायत की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment