जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के लिए पेट्रोलियम वाहनों को पहली बार अटल टनल रोहतांग के माध्यम से लाहौल पहुंचाया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर को दुनिया की सबसे लंबी और सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी डबल लेन यातायात टनल का उद्घाटन किया था।
उसके बाद सामान्य वाहनों की आवाजाही टनल से शुरू हो गई थी, लेकिन पेट्रोलियम और विस्फोटक पदार्थों वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी लिहाजा, अब लाहौल स्पीति में सर्दियों के दौरान विकट स्थिति से निपटने के लिए पेट्रोलियम पदार्थ को टनल के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया गया है।
केंद्र सरकार के मंत्रालय द्वारा दिए निर्देश की पालना करते हुए बीआरओ ने टनल से होकर पेट्रोलियम वाहनों की आवाजाही आरंभ कर दी है। बुधवार को पहली बार दो पेट्रोलियम वाहनों को टनल होते हुए लाहौल भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment