header ads

तय समय में राशि की निकासी करें सीएसपी संचालक

सीएसपी और बैंक कर्मियों के साथ हो रहे लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से बुधवार को बाराहाट थाना परिसर में क्षेत्र के बैंक मैनेजर एवं सीएसपी संचालक के साथ थानाध्यक्ष शंकर दयाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैंक मैनेजर एवं सीएसपी संचालकों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि लूटपाट की घटना सामने आ रही है।

इसको देखते हुए समय सीमा का हर वक्त ख्याल रखने की नसीहत दिया गया। साथ ही किसी प्रकार की असामाजिक तत्वों की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए।

साथ ही ग्राहक के द्वारा अधिक राशि निकालने को लेकर उनकी वस्तु स्थिति को देखते ही पेमेंट करने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही समय सीमा के अंदर ही निकासी करने का नसीहत दिया गया।

सीएसपी संचालकों को कहा गया कि आप लोगों को बैंकों द्वारा जो कैप्सिटी दी गई है, उसी सीमा के तहत निकासी करें। साथ ही समय सीमा को देखते हुए सीएसपी का संचालन करें एवं ग्राहकों के द्वारा अधिक राशि निकासी की गई और कहा गया कि किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटती है, तो जिम्मेवारी स्वयं सीएसपी संचालक एवं संबंधित बैंक मैनेजर की होगी।

मौके पर उपस्थित सर्किल इंस्पेक्टर गोपाल सिंह, राकेश रमन, रमेश कुमार, अमित कुमार, सुशील झा, नकुल कुमार, धनंजय दास, मो. फैन, मो. इमरान, मो. सज्जाद सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget