header ads

शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार का केस दर्ज

थाना क्षेत्र के भिट्ठा गांव में एक शिक्षिका के साथ गाली गलौज करने व उसके साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर शिक्षिका के आवेदन पर पुपरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें गांव के ही जय किशोर चौधरी एवं मुकेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है। बताया कि वह राजकीय मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। शिक्षिका अपने घर में बैठकर टेलीविजन देख रही थी। उसी समय राज किशोर चौधरी पहुंचकर उसे गाली गलौज देने लगा। मना करने पर नजदीक आकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। इसकी सूचना पुपरी पुलिस को दी गई। तब पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की और मामला को शांत करा दिया। उसके बाद, फिर दूसरे दिन भी राजकिशोर अपने साथी मुकेश कुमार के साथ आकर गाली गलौज करने लगा। वहीं, उसके पति के मोबाइल पर शिक्षिका को जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget