header ads

लोगों को कोरोना से बचाने के लिए विधायक रामलाल ठाकुर ने दोबारा संभाला मोर्चा, ग्रामीणों को वितरित किए सेनेटाइजर

कोरोना के मामलों में तेजी से हो रहे इजाफे को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने एक बार फिर से अपने विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है।

मंगलवार को उन्होंने नम्होल, घ्याल व धूणी-पंजैल पंचायतों में सेनेटाइजर वितरित किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में सभी घरों व दुकानों को सेनेटाइज करने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित करें।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि शुरुआती दौर की तुलना में कोरोना महामारी अब तेजी से पांव पसार रही है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। यह समय इससे घबराने या किसी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने का नहीं, बल्कि जागरूक बनने और सजग रहने का है।

कोविड-19 के नियमों की ईमानदारी से अनुपालना करके कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोविड-19 अस्पतालों में कोरोना पेशेंट्स के साथ दुव्र्यवहार की बातें भी सामने आ रही हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कोरोना के मरीज दुखी होकर अपनी व्यथा सुना रहे हैं। सही ढंग से इलाज होना तो दूर, उन्हें ढंग का खाना तक नहीं दिया जा रहा है।

यह न केवल हमारे संस्कारों, बल्कि मानवता के भी खिलाफ है। कोविड-19 के मरीजों की ओर विशेष ध्यान देने के साथ ही उनसे दुव्र्यवहार करने वाले डाॅक्टरों या अस्पताल के संबंधित स्टाफ के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नम्होल पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सेनेटाइजर वितरित करते रामलाल ठाकुर।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget