header ads

न्यू ईयर मनाने बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी, शहर में पार्किंग-होटल फुल

न्यू ईयर मनाने के लिए वीरवार को शिमला में सैलानियों का हुजूम उमड़ा। बाहरी राज्यों से सुबह से ही सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। बड़ी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने से शहर की पार्किंग फुल हो गई।

सैलानियों की गाड़ियों के पहुंचने से शहर में ट्रैफिक जाम लगा। शहर में जगह-जगह पर गाड़ियों की लाइनें लगी रहीं। शहर के होटल भी फुल रहे। हालात यह थी कि शहर के होटलों में जगह नहीं मिली। न्यू ईयर के जशन के लिए शहर में पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी।

रिज, मालरोड पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कुफरी और आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी पुलिस पेट्रोलिंग करती रही। न्यू ईयर मनाने के लिए बाहरी राज्यों से सैलानी बड़ी तादाद में पहुंचे। शहर में देर शाम तक करीब 11 हजार गाड़ियां शोघी से दाखिल हुईं।

सुबह से ही सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। इससे दिन भर ट्रैफिक जाम लगता रहा। विक्ट्री टनल, लिफ्ट, संजौली, ढली के आसपास ट्रैफिक जाम लगता रहा। शहर में अन्य जगहों पर भी गाड़ियों की लाइनें लगी रहीं। शहर के अंदर ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए पुलिस को बीच-बीच में टुटीकंडी बाइपास की ओर ट्रैफिक को डाइवर्ट करना पड़ा। लेकिन वहां भी सडक़ के किनारे वाहन पार्क करने की जगह नहीं मिली।

इसके बाद कई सैलानी कुफरी व नालदेरा की ओर भी रवाना हुए। इन जगहों पर बड़ी संख्या में सैलानी पहंुचे। शाम को भी शहर में भारी जाम लगा। हालांकि पुलिस भी जगह-जगह तैनात रही, मगर पुलिस को ट्रैफिक सुचारू करने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी।

न्यू ईयर के लिए शिमला शहर में बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से शहर की अधिकांश पार्किंग तीन बजे तक फुल हो चुकी थीं। लिफ्ट के पास तीनों पार्किंग और विंटर फील्ड के पास पार्किंग तीन बजे बाद फुल हो गई थी। संजौली की पार्किंग में भी तीन बजे तक केवल कुछ ही गाड़ियों के लिए जगह बची थी।

छोटा शिमला और टुटीकंडी पार्किंग में ही इस समय तक जगह बची हुई थी। लेकिन इसके बाद वे भी भरने लगीं। इसके बाद कई सैलानियों ने टुटीकंडी पार्किंग में गाड़ियां पार्क कीं। इस दौरान पुलिस भी सैलनियों को गाइड करती रही। शिमला में रात दस बजे के बाद कर्फ्यू लगाया गया है।

ऐसे में पुलिस ने दस बजे के बाद सख्ती करनी शुरू की। पुलिस ने देर रात रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों को न्यू ईयर का जशन नहीं मनाने दिया। पुलिस के अधिकारी और सेक्टर इंचार्ज रिज और मालरोड पर देर रात तक मुस्तैद रहे।

मास्क न पहनने पर काटे चालान

कोविड के नियमों उल्लंघन करते कई सैलानी बिना मास्क के नजर आए। इस पर पुलिस ने कई सैलानियों के चालान भी काटे। वहीं सैलानियों को मास्क के बारे में पुलिस हिदायतें देती रहीं। हुड़दंग करने वालों पर पर भी पुलिस की नजर रही।

रिज और मालरोड पर पुलिस ज्यादा मुस्तैद दिखी। यहां पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे। इसके अलावा पहली बार एसएजी की तैनाती भी की गई। महिला जवान भी तैनात रहीं। शहर के साथ-साथ कुफरी और इसके आसपास के क्षेत्रों में जवान तैनात किए गए हैं। सभी थानों और चौकियों की पुलिस भी इस दौरान अपने-अपने इलाकों में पेट्रोलिंग करती रही।


होटल फुल होने से नहीं मिली जगह

शिमला शहर के होटलों में कई सैलानियों को जगह नहीं मिले। शहर के सभी होटल फुल थे। यह पहली बार हुआ है कि शहर के होटलों में आक्यूपैंसी सौ फीसदी रही है। ऐसे में सैलानियों को होटल नहीं मिल पाए। शहर में करीब तीन सौ होटल हैं जो कि सैलानियों से अटे पड़े थे।

शहर के बाहर भी होटलों में सैलानियों को कमरे नहीं मिले। होटल न मिलने से कई सैलानी वापस गए। उधर होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अश्विनी सूद का कहना है कि न्यू ईयर के लिए सैलानी शहर में बड़ी संख्या में पहुंचे। ऐसे में होटलों में भी सौ फीसदी आक्यूपैंसी रही। हालांकि अबकी बार होटलों में न्यू ईयर के लिए कोई कार्यक्रम नहीं किए गए, सरकार के निर्देशों का पालन कर किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A large number of tourists arrived to celebrate New Year, parking in the city - Hotel full


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget