header ads

मनियारी में हादसे में जख्मी महिला की माैत मुआवजे के लिए सड़क जाम कर आगजनी

मवेशी का चारा लेकर लौट रही अधेड़ महिला की वाहन की ठाेकर से माैत हाे गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे के लिए केरमा-कच्ची पक्की मार्ग स्थित जम्हरूआ पोखर के समीप बांस-बल्ले से सड़क जाम कर आगजनी की। मृतका की पहचान जम्हरूआ निवासी स्व. नथुनी महतो की पत्नी देवकी देवी (65) के रूप में हुई।

पुत्र लखन महतो ने बताया कि बुधवार की दोपहर उसकी मां अपने खेत से मवेशी के लिए चारा लेने गई थी। वापस लौटते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर स्थिति में निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। गुरुवार काे उसकी माैत हाे गई। घटना में इसी गांव के प्रभु राम के पुत्र नंदू राम भी घायल हैं।
कुढ़नी विधायक डाॅ. अनिल कुमार सहनी ने मृतक के परिजन को सांत्वना दी। बीडीओ व सीओ को तत्काल सहायता राशि देने का निर्देश दिया। बीडीओ संजीव कुमार ने परिजनों को 20 हजार का चेक प्रदान किया। सीओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपए का चेक देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया।

स्काॅर्पियो की ठोकर से पैक्स अध्यक्ष जख्मी, रेफर
साहेबगंज: देवरिया-साहेबगंज एसएच 74 के लोदिया में स्कार्पियों की ठोकर से विशुनपुर पट्टी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भागवत भगत (67) गंभीर जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पैक्स अध्यक्ष देवरिया से साहेबगंज बाजार बाइक से आ रहे थे, इसी दाैरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने उन्हें ठोकर मार दी तथा चालक स्काॅर्पियो लेकर फरार हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Maniyari, a woman injured in an accident, set fire to compensation for the loss of fire


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget