सदर प्रखंड के अवगिल गांव में सेंटर फॉर कैटेलाइज चेंज के द्वारा चलाए जा रहे चैंपियन परियोजना अंतर्गत जिले के विभिन्न 10 पंचायतों में सेनेटरी पैड बैंक की स्थापना करने को लेकर बैठक किया गया। इसकी जानकारी देते हुए सेंटर फॉर कैटेलाइज चेंज के जिला समन्वयक निर्मला कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत अवगिल गांव में 25 किशोरियों का वार्ड सदस्य के साथ बैठक किया गया। जिसमें परिवार नियोजन की चर्चा करते हुए किशोरियों की स्वास्थ्य देखभाल एवं पोषण युक्त आहार लेने की बात बताई गई।
साथ ही उन्हें बताया गया कि किशोरी ही भविष्य में माता बनेगी और किशोरी ही स्वास्थ्य समाज का आधारशील है। उन्होंने परिवार नियोजन एवं जनसंख्या नियंत्रण पर भी उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि चैंपियन परियोजना के तहत सेनेटरी पैड बैंक की स्थापना में सेंटर फॉर कैटेलाइज चेंज के द्वारा टेक्निकल सपोर्ट किया जाएगा। जिसमें कुछ जमा पूंजी रिवाल्विंग फंड भी दिया जाएगा। इस दौरान गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गयी। इस बैठक में वार्ड सदस्य रतनी देवी, फील्ड एनिमीटर दीपा भारती, पूनम कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment