सृजन घाेटाला में एक बार फिर से सीबीआई जांच तेज हो गई है। बीएयू के गेस्ट हाउस में बने कैंप ऑफिस में सीबीआई टीम पहुंच गई है। टीम के अफसर पत्र लेकर शुक्रवार काे जिला स्थापना शाखा पहुंचे। वहां पत्र दिया, जिसमें दाे कर्मचारियाें का पता समेत अन्य जानकारी मांगी। संभावना है कि दाेनाें कर्मचारियाें के घर जाकर पूछताछ को बुलाया जाएगा। स्थापना शाखा से दाेनाें कर्मियों के वर्तमान और घर का पता भी मांगा है।
स्थापना शाखा ने दाेनाें कर्मियाें की जानकारी तैयार कर ली है, जिसे 1-2 दिन में सीबीआई काे दे दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दाेनाें कर्मचारी प्रखंडाें के नजारत से जुड़े हैं। कहलगांव, पीरपैंती, नवगछिया, बिहपुर, शाहकुंड समेत कई अन्याें से राशि सृजन महिला विकास सहयाेग समिति के खाते में ट्रांसफर की गई थी। करीब 100 कराेड़ की हेराफेरी की गई है। इसके अलावा प्रखंडाें के विकास की याेजनाओं की राशि के लिए सृजन में खाते भी खाेले गए थे।
मामला 2008 तक का है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम प्रखंडाें से सरकारी राशि की अवैध निकासी और हेराफेरी की जांच के लिए आई है। अभी सप्ताहभर पहले भी सीबीआई भागलपुर आई थी और बैंकाें से जुड़े मामलाें की जांच कर लौट गई थी। अब दाेबारा सृजन घाेटाले में संलिप्त अफसर व कर्मियाें की भूमिका की जांच को आई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment