छात्र अभिभावक मंच के संयाेजक विजेंद्र मेहरा ने निजी स्कूलों के संदर्भ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर काे पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री को बताया है कि प्रदेशभर के अभिभावकों में निजी स्कूलों की मनमानी,भारी फीसों व तरह-तरह की चार्जेज वसूली के खिलाफ भारी आक्रोश है, क्योंकि अभिभावक आ आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
उन्हाेंने सीएम काे नाै सूत्रीय मांग पत्र भेजा, जिसमें ये मांगे उठाई हैं।
निजी स्कूलों द्वारा केवल टयूशन फीस वसूली के आदेश दें। यह मामला निजी स्कूल प्रबंधन, पीटीए व उपायुक्तों की अध्यक्षता में बनी शिकायत निवारण कमेटियों पर न छोड़ा जाए।
शिकायत निवारण कमेटियों की अधिसूचना रद्द करके, फीसों को संचालित करने के लिए प्राइवेट स्कूल रेगुलेटरी कमीशन बनाया जाए।
23 दिसंबर की मंत्रिमंडल बैठक में निजी शैक्षणिक संस्थान अधिसूचना को रद्द किया जाए ।
फीस वृद्धि पर पीटीए के बदले अभिभावकों के जनरल हाउस में निर्णय लिया जाए।
निजी स्कूलों के वार्षिक कार्यक्रमों में एमआरपी से ज़्यादा वसूली पर रोक लगाई जाए।
निजी स्कूलों की ड्रेस व किताबों आदि की चुनिंदा दुकानों से खरीद पर रोक लगाई जाए।
शिक्षा का अधिकार कानून काे लागू किया जाए।
हाईकाेर्ट की अवमानना करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
हर निजी स्कूल में पीटीए का गठन किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment