header ads

सेवानिवृत चिकित्सक से ढ़ाई लाख रुपए की हुई छिनतई

सदर थाना क्षेत्र के बटराहा निवासी एवं पशुपालन विभाग से सेवानिवृत चिकित्सक डॉ. जयराम सिंह से बुधवार की देर शाम अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने रुपयों भरा बैग छीन कर फरार हो गया। पीड़ित चिकित्सक के घर के सामने हुई घटना के बाद अपराधियों का पीछा भी किया गया। लेकिन अपराधी उनकी पहुंच से दूर हो गए। जिसकी शिकायत सदर थाना में दी गई है।

पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि वे बुधवार की शाम कपड़ा पट्टी स्थित एक्सिस बैंक से ढाई लाख की रकम की निकासी की थी। उक्त रकम को वे बैग में रखकर मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर निकले। जब वे अपने घर के सामने पहुंचे। तभी मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी उनके निकट पहुंचे। अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति का नाम लेकर उनका पता पूछा गया।

वे उक्त व्यक्ति के विषय में कुछ बताना ही चाह रहे थे। तभी अचानक उक्त दोनों अपराधी उनके हाथ से बैग छीन लिया और महावीर चौक की ओर तेजी से फरार हो गया। वे उनके पीछे हो-हल्ला भी मचाते पीछा भी किया। लेकिन अपराधी उनकी पकड़ में नहीं आए।
प्रभारी सदर थाना अध्यक्ष मो. मोज्जबुद्दीन अहमद ने बताया कि चिकित्सक से रुपए छीनने की सूचना मिली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget