header ads

खनेरी में कोविड वार्ड का किया जाएगा निर्माण, जगह का चयन

चार जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले खनेरी अस्पताल में कोविड वार्ड बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने जगह का चयन कर कोरोना से ग्रस्त मरीजों के लिए 20 बेड लगाने का निर्णय लिया है, जबकि अभी तक कोरोना से गंभीर रूप से बीमार लोगों को आईजीएमसी रेफर किया जाता है। प्रबंधन ने सड़क के साथ लगते आधे फ्लोर मेंं जहां आपातकालीन ओपीडी चल रही है, उसके साथ के दो वार्डों को कोविड वार्ड बनाने का निर्णय लिया है।

फिलहाल खनेरी अस्पताल में कोरोना के मरीजों को आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। जिसमें भी गंभीर मरीजों को कोविड वार्ड न होने के कारण शिमला रेफर किया जा रहा है। कोविड वार्ड अलग होने से कोरोना मरीजों का सही तरीके से उपचार हो सकेगा और उन्हें शिमला नहीं भेजना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget