header ads

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लें नौजवान

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती के अवसर पर बिहार पॉजिटिव और इंडिया पॉजिटिव की ओर से कंकड़बाग में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र बाबू की याद में प्रेसिडेंशियल डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद के सादगीपूर्ण जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए।

उनके विचार और आदर्श आज भी हमारे यहां बनने वाले नीति को प्रभावित कर रहे हैं। देश के नौजवानों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भूमि सुधार, राजस्व एवं कानून मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने शिक्षा एक क्षेत्र में अलख जगाई। जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे हमारा देश आगे नहीं बढ़ेगा।
मनीष सिन्हा ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी राजनेता के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को राजेंद्र बाबू के जीवन, विचार, संघर्ष, देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के बारे में बताना है। पटना में उनकी याद में स्टेचू ऑफ नॉलेज बनाया जाना चाहिए।

विधायक अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार और पूरा देश सौभाग्यशाली है कि डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे महान व्यक्ति का जन्म हमारे यहां हुआ। दुनिया भर में कई विद्वान हुए लेकिन किसी के शिक्षक ने यह नहीं कहा कि कॉपी लिखने वाला कॉपी जांचने वाले से बेहतर है। विधायक नितिन नवीन ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने अपने जीवन में संघर्ष किया और हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया।

महापौर सीता साहू, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मोनिका प्रिया झा, रणवीर कुमार, अंकिता राज, धीरज कुमार, डॉ. सत्यराज चौधरी, डॉ. निगम प्रकाश, शरत कुमार सिन्हा, सत्यजीत सिन्हा, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. संजीव कुमार को मोमेंटों और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन किया
राज्यपाल फागू चौहान ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद सहित राजभवन के तमाम अधिकारी एवं कर्मियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की।

जयंती को विधि दिवस घोषित करे केंद्र
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने हनुमान नगर स्थित स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में आयोजित समारोह में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, प्रेम कुमार सिन्हा, प्रदेश महिला अध्यक्ष संपन्नता वरुण व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर चलने वाले डाॅ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। राजवंशी नगर में न्याय-मंच की ओर से जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता मंच की नीलिमा सिन्हा और संचालन सुमित श्रीवास्तव ने की। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललन पासवान ने थे।

शैक्षणिक अंचल बांकीपुर के अंतर्गत संचालित कन्या मध्य विद्यालय बड़ा अस्पताल और बुनियादी साक्षरता केन्द्र द्वारा जयंती मनाई गई। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्ररेखा कुमारी, प्रेमचंद्र आदि माैजूद रहे। सिटी में नौजरघाट स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के प्रांगण में जयंती मनाई गई। संचालन सुदामा प्रसाद सिन्हा ने किया। राजकीयकृत मारवाड़ी उच्च विद्यालय में प्राचार्य पुनीत किशोर रजक की अध्यक्षता व अनिल रश्मि के संचालन में जयंती आयोजित हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vidhan Sabha Speaker- Youngsters take inspiration from Dr. Rajendra Prasad's life


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget