एनएच-80 पर खानकिता गांव के पास गुरुवार की रात करीब 2:00 बजे अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर को रोककर लूटपाट का किया प्रयास। विरोध करने पर लुटेरों ने ड्राइवर पर गोली चला दी। हालांकि गोली उसके बगल से निकल गई। लेकिन कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची ड्राइवर खगड़िया के महेशखूंट थाना के काजीचक गांव निवासी कुंदन शर्मा (25) को इलाज के लिए सबौर पीएचसी ले गई।
वहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस उसे मायागंज लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सबौर थानाध्यक्ष सुनिल कुमार झा ने बताया कि संभावना है कि ड्राइवर की मौत हार्ट अटैक से हुई हो क्योंकि उसके शरीर में जख्म के निशान नहीं है। उन्होंने गोली चलने से भी इनकार किया है। थानेदार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
इधर सूचना पर परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं ट्रक चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपनारायण सिंह दीपक ने कहा है कि सबौर व घोघा इलाके में लुटेरे फाइनेंस कंपनी का सदस्य बता ट्रक को रात में रोक कर लूटपाट करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment