header ads

शिमला के दीपक भारतीय नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट

घणाहट्टी के दीपक गुप्ता भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। दीपक ने अपनी इस उपलब्धि से शिमला ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल को गौरवान्वित किया है। दीपक गुप्ता 28 नवंबर में इंडियन नेवल अकादमी ऐजीमला केरल से सब लेफ्टिनेंट के पद पर पास आउट हुए हैं।

शिमला के घणाहट्टी के रहने वाले दीपक गुप्ता का बचपन से ही भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा हुआ। इनके पिता एसजेवीएनएल में अधीक्षण अभियंता के पद पर व माता सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। दीपक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता- पिता व बहन अंशु गुप्ता को दिया है। दीपक गुप्ता के जीजा कैप्टन हिमांशु चौधरी भी भारतीय सेना में अधिकारी हैं।

दीपक गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा घणाहट्टी के एसबीएसएम व दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला में हुई। आठवीं से बाहरवीं कक्षा तक की पढ़ाई राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून से उत्तीर्ण कर एनडीए में प्रवेश लिया। इसके उपरांत नवंबर 2020 में भारतीय नौसेना अकादमी से कमीशन होकर 21 वर्ष की आयु में सब लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepak of Shimla became Sub Lieutenant in Indian Navy


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget