बुधवार शाम थाना क्षेत्र के सरूका गांव के समीप दो बाइकों के बीच टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग दोनों को स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए।
जबकि दुसरा बाइक सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया। दोनों घायलों की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के केनुआटीकर गांव निवासी गुंजन कुमार और उसके भाई के रूप में हुई है। जख्मी गुंजन ने बताया कि वह दोनों भाई बौंसी की तरफ से सरूका होते हुए रामकोल गांव अपनी बहन के घर जा रहे थे।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें सीधी टक्कर टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस पुलिस ने स्थानीय पुलिस ने दोनों ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त करते हुए थाना लाया । वहीं दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे घायलों के परिजनों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले जाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment