header ads

बरसंड के युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान, एक दिन पहले ही था जन्म दिन

झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरसंड गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बरसंड निवासी 28 वर्षीय चंदन का गत मंगलवार को जन्म दिन था। रात को खाना खाने के बाद वह रोजमर्रा की तरह अपने कमरे में चला गया।

बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां उसे देखने गई। कमरे का दरवाजा खोलते ही उसके मुंह से चीख निकल गई। भीतर चंदन छत की कड़ी में दुपट्टे से फंदा लगाकर झूल रहा था।

उसकी चीख सुनकर परिवार के बाकी सदस्य भी वहां पहंुचे। उन्होंने पंचायत प्रधान को सूचित किया। प्रधान की सूचना के आधार पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने परिजनों और वहां मौजूद अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध करने के साथ ही शव भी कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया कि झंडूता थाना में मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barsand's young man gave his life by hanging, a day before his birthday


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget