header ads

पॉलिथीन पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा, नहीं करें उपयोग

स्वच्छ भारत अभियान के तहत वीरपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल 45वीं वाहिनी के जवानों ने बुधवार को वाहिनी मुख्यालय से वीरपुर गोल चौक तक रोड मार्च कर स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
वाहिनी के जवानों ने वाहिनी मुख्यालय से निकलकर नगर के भिन्न-भिन्न मार्गो से गुजरते हुए स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छता मानव के लिए कितना जरूरी है।

इस बात की जानकारी प्रदान की। जानकारी देते हुए वाहिनी के सेनानायक एचके गुप्ता ने बताया कि अपने घर के साथ-साथ अपने घरों के आसपास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी हैं। इसी लक्ष्य को लेकर प्रत्येक वर्ष 45वी वाहिनी “स्वच्छ भारत अभियान” के तहत स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम करती है।

जिससे स्थानीय लोगों को सफाई व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। ताकि स्थानीय लोग भी इस अभियान का हिस्सा बनकर स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके। श्री गुप्ता ने लोगों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक करते हुए प्लास्टिक या पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह किया।

श्री गुप्ता ने लोगों को बताया कि प्लास्टिक व पॉलीथिन आज संपूर्ण विश्व के पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। हमे इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। स्वच्छ भारत अभियान में वाहिनी के जवानों के साथ-साथ कई अधिकारी व कर्मी शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Polythene threat to environment, do not use


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget