प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षाएं आयाेजित करने का समय सरकार ने तय कर दिया है। 4 मई, 2021 से प्रदेश में बाेर्ड की परीक्षाएं शुरू हाेंगी जबकि 10 अप्रैल से नाॅन बाेर्ड की परीक्षाएं ली जाएंगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बाेर्ड जल्द इन परीक्षाओं काे लेकर डेट शीट जारी करेगा।
15 से 30 अप्रैल के बीच में प्रेक्टिकल परीक्षाएं ली जाएगी। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय सीबीएसई की परीक्षा तिथियों की घोषणा और पिछले दिनों सरकार, स्कूल शिक्षा बोर्ड, अध्यापकों और अभिभावकों के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है।
स्कूलों में सुरक्षा के किए जाएंगे पुख्ता इंतजाम: शिक्षा मंत्री गाेविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। स्कूलों में भीड़ जमा न हो, इसके लिए नाॅन-बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं दस अप्रैल से स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी।
15 फरवरी तक बंद रहेंगे प्रदेश में स्कूल
दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र इस वर्ष स्कूलों की ओर से अपने स्तर पर तैयार किए जाएंगे, लेकिन परीक्षाएं बोर्ड की ओर से निर्धारित तिथियों पर ही ली जाएंगी। काेराेना संक्रमण के फैलाव काे राेकने के लिए प्रदेश में 15 फरवरी तक स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment