जेपीजी ( जन परिवर्तन ग्रामीण ) युवा संगठन ढांकगांव ने शुक्रवार को नव वर्ष के दिन बाघी गांव में जाकर वहां अग्नि पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी इस दुखद घड़ी में हौसला बढ़ाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और आग से हुई अपूर्णीय क्षति से जल्द उभरने की भी कामना की। संगठन ने ढांकगांव क्षेत्र के संपूण लोगों से आर्थिक मदद लेकर एक राहत कोष बनाया।
इस कोष में सभी लोगों ने अपना अंशदान देकर अग्निकांड में पीड़ित लोगों की मदद की । राहत कोष के तहत जेपीजी युवा संगठन ने 31500 की आर्थिक सहायता एकत्रित कर इन पीड़ित परिवारों को मुहैया की। संगठन के पदाधिकारियों ने आगे भी सहयोग देने का भरोसा दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment