शिमला -कालका रेलवे लाइन पर तारादेवी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय खरे (26) निवासी रामा कैलाश कॉलोनी, ग्वालियर मध्य प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक अपने दोस्तों के साथ शिमला आया था और वह स्काउट एंड गाइड की साइट की कैंपिंग साइट पर गया था।
सुबह करीब 11.30 बजे अजय खरे अपने दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा था। तारादेवी रेलवे स्टेशन से ऊपर ही कैपिंग साइट है और वहां से रेलवे स्टेशन आने के दौरान सुरंग पार करनी होती है। युवक के साथ छह साथी भी थे। इस दौरान अजय टनल नंबर 91 के पास रेलवे लाइन क्रास करते समय ट्रैन की चपेट में आ गया। हादसे के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद युवक को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment