नव वर्ष के आगमन पर सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला ने शहर में जरूरतमंदों को कपडों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत शहर में पंथाघाटी, संजौली और बनूटी में ट्रस्ट और एबीवीपी कार्यकताओं द्वारा जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र एवं कंबल वितरित किए गए। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने वस्त्र बैंक कार्यक्रम के तहत पिछले 16,19 और 22 दिसंबर को वस्त्र एकत्रीकरण किया था। लोगों ने इसमें काफी उत्साह दिखाया।
ट्रस्ट द्वारा शिमला के संजौली बस स्टैंड, बीसीएस, पुराना बस स्टैंड, समरहिल चौक, टुटु चौक आदि स्थानों पर ट्रस्ट के कार्यकताओं द्वारा वस्त्र एकत्र किए गए थे। इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रम समाज एवं राष्ट्र हित में करवाता आ रहा है। सर्दियों के इस मौसम में ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष वस्त्र बैंक का आयोजन करता है, जिसमें जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किए जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment