पंजाब की 20 वर्षीय छात्रा ने जोगेंद्रनगर पुलिस थाना में पालमपुर तहसील के गांव मौलीचाका के चंदन शर्मा के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने भांदसा की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसने कहा कि उसने पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला बीए की छात्रा है और सीडीएस परीक्षा की तैयारी कर रही है।
वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से इसकी पहचान चंदन शर्मा से हुई। उसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करते रहे। दिसंबर 2019 को चंदन पहली बार उससे अंबाला में मिला। वहां दोनों में दोस्ती हुई। चंदन ने इसे हिमाचल में घूमने के लिये बुलाया था। उसके कहने पर वह पालमपुर आई वहां इसने किसी होटल में ठहराया था। उस वक्त चंदन ने इसके साथ शादी करने का वादा किया था।
उसे पालमपुर होटल में ठहरा कर खुद अपने घर मौलीचका चला गया था। दूसरे दिन चंदन ने फिर इसे फोन करके बैजनाथ में बुलाया फिर दोनों बैजनाथ से मोटरसाइकिल से बिलिंग गये। वहीं किसी होटल में 2 दिन साथ रहे। इसी दौरान इन दोनों के बीच शारीरिक संबध बने गये। बाद में चंदन ने बताया कि इसके साथ शादी नहीं कर सकता वह शादीशुदा है।
वह उसे मोटर साइकिल से बैजनाथ बस स्टैंड पर छोड़ गया। उसने कहा अब तू अपने घर चली जा। तूने जो करना है कर ले तेरे साथ किसी भी कीमत पर शादी नहीं करुंगा। अगर इसके साथ शारीरिक संबध रखना है तो रख सकती है। अब वह इसके साथ शादी करने से मना कर रहा है और झूठ बोल रहा कि इसकी शादी हो गई है। चंदन ने इसे शादी का धोखा देकर शारीरिक संबध स्थापित करके इसका भविष्य बर्बाद किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment