बर्फबारी देखने की चाह में अटल टनल जाने का फैसला पर्यटकों को भारी पड़ा। कुल्लू जिला पुलिस और रेस्क्यू दल ने बर्फ के बीच फंसे 300 सैलानियों को 18 घंटों के बाद सुरक्षित निकाला है। ये सैलानी अटल टनल रोहतांग में साउथ पोर्टल (मनाली साइड) से लेकर सोलंगनाला तक फंसे हुए थे।
इसके लिए पुलिस और रेस्क्यू दल ने शनिवार शाम से लेकर देर रात 2 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया व पर्यटकों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। ये पर्यटक शनिवार सुबह 8-9 बजे से फंसे हुए थे। ये पर्यटक लाहौल की ओर निकले थे, बर्फबारी होने से इन्हें टनल के नाॅर्थ पोर्टल से ही वापिस भेजा गया था, वापिस लौटते समय सड़क पर बर्फ जमने से जाम लग गया था।
जिससे कुछ वाहन आपस में टकरा गए। एसपी गौरव सिंह ने बताया, सैलानियों को रेस्क्यू करने के लिए 14 जिप्सी, 48 सीटर बस, 24 सीटर पुलिस बस को तैनात किया गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद कुछ पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंस गए उन के सवारों को पुलिस ने मनाली सुरक्षित पहुंचाया।
अगले दो दिन अटल टनल की ओर न जाएं
कुल्लू | मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देख कुल्लू की डीसी डाॅ. ऋचा वर्मा ने स्थानीय लोगों तथा बाहरी प्रदेशों से जिला में बड़ी संख्या में आए सैलानियों से अपील की है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। ऋचा वर्मा ने पर्यटकों से विशेष तौर पर अपील है कि अटल टनल की ओर न जाएं।
ये काम न करें| रात्रि के समय वाहनों का प्रयोग न करें, पहाड़ी की ओर अपने वाहनों को पार्क न करें। नदी नालों और ऊंची पहाड़ियों में जाकर सेल्फी लेने से बचें।
कोई परेशानी आए तो 1077 पर फोन करें...
डीसी ऋचा वर्मा ने कहा कि किसी प्रकार की आपदा आए तो 1077 पर फोन करके सूचित करें।
आगे क्या:6 के बाद ही होगा मौसम साफ
माैसम विभाग ने अगले 3 दिनाें तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 6 जनवरी के बाद मौसम साफ होगा। बर्फबारी से प्रदेश की 185 सड़कें बंद हैं, बिजली के 31 खंभे टूटने से पावर कट की समस्या भी हुई।
आज जरूरी हाे ताे ही निकलें घर से
अलर्ट: प्रदेश में चलेगा बर्फीला तूफान, 6 जिलों में होगी भारी बारिश-हिमपात
शिमला. माैसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में बर्फीला तूफान चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से बेहद जरूरी काम हाेने पर ही घर से बाहर निकलने की एडवाइजरी जारी की है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्राें के लिए येलाे अलर्ट जारी किया गया है।
इस बीच इन क्षेत्राें में बाढ़ जैसी आपदाएं आने, चट्टानाें से पत्थर गिरने, सड़क पर फिसलन हाेने से गाड़ियाें के दुर्घटनाग्रस्त हाेने और पुलाें के ढहने की एडवाइजरी जारी की गई है। किन्नाैर और लाहाैल स्पीति में कहीं-कहीं पर भारी हिमपात काे अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल स्पीति व कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को भी ताजा बर्फबारी हुई है।
पर्यटकों के बाद अटल टनल में फंसे 82 वाहन सुरक्षित निकाले
300 सैलानियों को रेस्क्यू करने के बाद रविवार रात तक सोलंगनाला व अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के बीच फंसे 82 वाहनों को भी सुरक्षित निकाल लिया है। इन्हें निकालने में रेस्क्यू दल को काफी मशक्कत हुई। अटल टनल रोहतांग की साउथ पोर्टल, धुंधी, सोलंगनाला में रविवार को भी बर्फबारी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment