header ads

सख्ती का दिखने लगा असर, अगस्त के बाद प्रदेश में 2000 के नीचे पहुंचा एक्टिव मरीजाें का आंकड़ा

प्रदेश में काेराेना संक्रमण के फैलाव काे राेकने के लिए बरती गई सख्ती का असर अब दिखने लगा है। प्रदेश में चार महीने के बाद काेराेना संक्रमण के एक्टिव मरीजाें की संख्या दाे हजार से नीचे चली गई है। यह राहत भरी खबर है। 31 अगस्त काे प्रदेश में काेराेना के 1563 एक्टिव मरीज थे।

सितंबर में सरकार ने जैसे ही गतिविधियाें काे लेकर लगाई गई पाबंदियाें काे हटाना शुरू किया, वैसे वैसे प्रदेश में काेराेना संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ने शुरू हाे गए। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर नवंबर में 8000 के पार चला गया। एक महीने से भी कम समय में काेराेना के एक्टिव मरीजाें में 6356 की गिरावट दर्ज गई है।

छह दिसंबर काे प्रदेश में काेराेना के सबसे ज्यादा 8269 एक्टिव केस थे। 7 दिसंबर से एक्टिव मरीजाें की संख्या में गिरावट आना शुरू हुआ। अभी एक महीने से भी कम का समय हुआ है। कोरोना के एक्टिव मरीजाें में 6356 की कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजाें की संख्या 8269 से गिर कर आज 1913 के पास पहुंच गई है। प्रदेश के लिए यह सुखद खबर है।

सरकार ने 31 जनवरी तक बढ़ाई बंदिशें...

प्रदेश में संक्रमण काे फैलने से राेकने के लिए और एक्टिव मरीजाें की संख्या काे कम करने के लिए सरकार ने प्रदेश में लगाई गई पाबंदियाें काे 31 जनवरी तक के लिए बढ़ाया है। पांच जनवरी काे हाेने वाली मंत्रीमंडल की बैठक में सरकार इस संबंध में और बड़ा निर्णय लेने पर विचार कर सकती है ताकि काेराेना के नए मामलाें काे बढ़ने से राेका जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget